LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Government Employees: सरकारी कर्मचारियों को होली के पहले मिली बड़ी सौगात, सरकार ने इस प्रस्ताव को किया मंजूर

Government Employees: सरकारी कर्मचारियों को होली के पहले मिल

Government Employees: होली पर्व से पहले सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन समय से पहले जारी करने की अनुमति दे दी है। राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 28 फरवरी 2026 को ही वेतन और पेंशन का भुगतान किया जाएगा। सामान्यतः वेतन भुगतान मार्च की शुरुआत में होता है, लेकिन इस बार तिथियों में बदलाव किया गया है। यह फैसला उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया है। 

अवकाश के कारण लिया गया निर्णय

1 मार्च को सामान्य अवकाश और 2 मार्च को होलिका दहन के अवकाश के चलते नियमित भुगतान तिथि प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए अग्रिम भुगतान का निर्णय लिया गया। इस संबंध में वित्त विभाग के वित्त (लेखा) अनुभाग-1 की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है।  शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के कारण वेतन भुगतान की तिथि प्रभावित हो रही थी, इसलिए यह फैसला लिया गया।

Diarch GO

कर्मचारियों में खुशी का माहौल

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। समय से पहले वेतन और पेंशन मिलने की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी का माहौल है। होली से पहले आर्थिक राहत मिलने से पर्व की तैयारियों में सहूलियत होगी। बता दें कि 4 मार्च को होली है ऐसे में होली के पहले कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगात मानी जा रही है। 

यूपी से आसिफ की रिपोर्ट