LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: घूसखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, टीम ने दौड़कर दबोचा

यूपी के गोंडा जिले में एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरोगा मुकदमे से नाम निकालने के बदले 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान दरोगा ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने घेराबंदी

एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन: घूसखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, टी

Gonda : उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि धूमिल करने वाले एक मामले में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को नवाबगंज थाने के दरोगा अमर पटेल को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा एक मुकदमे में धाराएं कम करने और नाम निकालने के एवज में पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

50 हजार की डिमांड, 10 हजार की पहली किस्त लेते धराया

नवाबगंज क्षेत्र के विश्नोहरपुर निवासी बृजेश यादव ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि दरोगा अमर पटेल एक मारपीट के मुकदमे में उन्हें फंसाने की धमकी दे रहा है। दरोगा ने कहा था कि यदि पैसे नहीं दिए तो वह मुकदमे में जानलेवा हमले (धारा 307) जैसी गंभीर धाराएं बढ़ा देगा। मंगलवार को ब्लॉक परिसर में जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये दरोगा को दिए, पहले से जाल बिछाकर बैठी टीम ने उसे घेर लिया।

फिल्म स्टाइल में भागने की कोशिश, टीम ने खदेड़ा

गिरफ्तारी के समय ब्लॉक परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। टीम को देखते ही दरोगा अमर पटेल ने भागने की कोशिश की, लेकिन एंटी करप्शन टीम के 8-10 सदस्यों ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। हंगामे को देख जब स्थानीय लोग जुटने लगे, तो टीम ने हूटर बजाकर अपना परिचय दिया और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ बरामदगी की प्रक्रिया पूरी की।

वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तारी के बाद टीम दरोगा को वजीरगंज थाने लेकर पहुंची, जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दरोगा द्वारा की जा रही अवैध वसूली की यह शिकायत काफी समय से चर्चा में थी। इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch