LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुआ गोमती पुस्तक मेला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

UP NEWS: लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू हुआ गोमती पुस्तक मेला,

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित गोमती पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। यह मेला 28 सितंबर तक चलेगा और इसमें आने वाले सभी लोग मुफ्त प्रवेश का लाभ ले सकेंगे। मेले में उपलब्ध सभी किताबें प्रिंट रेट पर 10% की छूट के साथ बेची जाएंगी।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी और लेखक

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मिलन सुधाकर मराठे, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति मनुका खन्ना और लेखक चंद्र प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे।

सीएम ने युवाओं से की खास अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले नौ दिनों तक पुस्तक प्रेमियों के लिए यह मेला महाकुंभ जैसा अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के 20,000 छात्रों से अपील की कि वे मेले से कम से कम एक पुस्तक जरूर खरीदें। सीएम ने युवाओं को यह संदेश भी दिया कि आजकल की डिजिटल दुनिया में छात्र 5-6 घंटे स्मार्टफोन पर बिताते हैं, लेकिन अगर इस समय में से एक घंटा भी रचनात्मक पुस्तकों को दिया जाए, तो उनका जीवन और ज्ञान दोनों संवर जाएगा। उन्होंने कहा, “स्मार्टफोन और तकनीक सिर्फ एक हद तक हमारी मदद करती हैं, लेकिन ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती। यह हर समय और हर परिस्थिति में हमारे साथ रहता है।”

मेले में बच्चों और रचनात्मक कार्यशालाओं के लिए विशेष आकर्षण

इस साल मेले में बाल मंडप, रचनात्मक लेखन कार्यशाला, लेखकगंज और रंगमंच जैसे कई क्रिएटिव कॉर्नर बनाए गए हैं। पिछले तीन साल तक मेला गोमती रिवर फ्रंट पर आयोजित होता रहा, लेकिन इस बार इसे लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में स्थानांतरित किया गया है। यहां स्टॉल्स की संख्या बढ़कर 225 हो गई है, जिससे मेले में आए लोगों के लिए किताबों की विविधता और विकल्प और भी बढ़ गए हैं।

NSIT
Nsmch