LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

UP weather: घर से छाता लेकर ही निकलें बाहर, लखनऊ समेत इन शहरों में होगी अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

UP weather: घर से छाता लेकर ही निकलें बाहर, लखनऊ समेत इन शहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले कई दिनों से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। अब अगले पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।


किन जिलों में हो सकती है भारी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, 17 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर शामिल हैं। इन जिलों के जलमग्न होने की आशंका जताई गई है।

Diarch GO


येलो अलर्ट वाले जिले

इन 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर, फैजाबाद, बाराबंकी, गोंडा, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, मऊ और चंदौली।


कब और कहां होगी ज्यादा बारिश?

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 16 जुलाई से दक्षिणी और विंध्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश हो सकती है। 20 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में बारीश का सिलसिला बना रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

NSIT
Nsmch


क्या है मौसम विभाग की सलाह?

मौसम विभाग ने वज्रपात और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खेतों, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। साथ ही जरूरी हो तभी बाहर निकलें।