LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

थाना अध्यक्ष समेत चार सिपाही निलंबित, मुकदमे की तैयारी, DIG ने कर दी बड़ी कार्रवाई, यह है पूरा मामला

UP police - युवक के साथ मारपीट करने के मामले में डीआईजी ने थानाध्यक्ष समेत चार सिपाहिओं को सस्पेंड कर दिया है।

थाना अध्यक्ष समेत चार सिपाही निलंबित, मुकदमे की तैयारी, DIG

Basti - लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान घायल हुए युवक अवनीश पटेल के सनसनीखेज प्रकरण में बस्ती पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआइजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने जांच के बाद मोहाना थाना अध्यक्ष रोहित उपाध्याय समेत चार सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिसकर्मियों की लापरवाही और संलिप्तता हुई उजागर

डीआइजी संजीव त्यागी ने बताया कि शुरुआती जांच में पुलिसकर्मियों की गंभीर लापरवाही और संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आई है। जांच में यह पुष्टि हुई कि विसर्जन की रात ये सिपाही ही युवक अवनीश को अपनी बाइक पर साथ ले गए थे, जिसके कुछ देर बाद वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पेट्रोल पंप के पास मिला था।

Diarch GO

डीआइजी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सभी दोषी सिपाहियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

घायल युवक का लखनऊ में चल रहा है इलाज

घायल युवक अवनीश पटेल, जो कपिलवस्तु नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड नंबर चार का निवासी है, उसका उपचार अभी भी लखनऊ के केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में चल रहा है।

NSIT
Nsmch

इससे पहले, अवनीश के पिता अशोक पटेल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि गुरुवार रात विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी उनके बेटे को अपने साथ ले गए थे, और बाद में वह गंभीर रूप से घायल मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पहले ही जांच सीओ सदर विश्वजीत शौर्य को सौंपी थी, लेकिन बाद में डीआइजी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए यह बड़ी कार्रवाई की।