LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हाहाकार: पानी पीने रुकी कार बनी 'आग का गोला', मां-बेटियों समेत 5 की दर्दनाक मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दिल दहलाने वाला हादसा। पानी पीने रुकी कार में पीछे से टक्कर, लगी आग। मऊ के एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत, 4 घायल हो गए।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हाहाकार: पानी पीने रुकी कार बनी 'आ

N4N desk -  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुबेहा थाना क्षेत्र के रतौली ढीह (प्वाइंट 51.6) के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सड़क किनारे पानी पीने के लिए रुकी एक वैगन आर कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगन आर कार करीब 200 मीटर दूर जाकर गिरी और दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।

हवा में 20 मीटर तक उछले लोग 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत इतनी भयावह थी कि कारों में बैठे लोग टक्कर के प्रभाव से करीब 20 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिरे। आग की लपटों और धुएं के गुबार के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर कुछ लोगों को बाहर निकाला, लेकिन 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव एक्सप्रेस-वे पर बिखर गए थे।

मऊ का रहने वाला था परिवार

पुलिस अधीक्षक (SP) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि वैगन आर सवार परिवार मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के खानपुर का रहने वाला था। वे कार रोककर पानी पीने के लिए नीचे उतरे ही थे कि तभी पीछे से आ रही ब्रेजा ने उन्हें रौंद दिया।

मृतकों की पहचान: हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है:

  1. NSIT
    Nsmch

    गुलिशता (49) - पत्नी जावेद अशरफ

  2. समरीन (22) - पुत्री

  3. इलमा खान (12) - पुत्री

  4. इश्मा खान (6) - पुत्री

  5. जियान - पुत्र

वहीं, खानपुर निवासी जीशान (पुत्र गफ्फार) और ब्रेजा सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) हैदरगढ़ से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।