LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर हुई फायरिंग, गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

UP NEWS: अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर हुई फायरिं

बरेली: बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर देर रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि पांच राउंड गोलीबारी की गई। घटना के समय घर में दिशा पाटनी का परिवार मौजूद था। इस वारदात के बाद परिवार के लोग दहशत में हैं।


किसने ली जिम्मेदारी

फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात गोल्डी बरार गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है। इस पोस्ट में दावा किया गया कि संतों का अपमान करने की वजह से हमला किया गया है। हालांकि, पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

Diarch GO


पिता जगदीश पाटनी का बयान

एक्ट्रेस के पिता और रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जो बातें फैलाई जा रही हैं, वह बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी बेटी ने कभी किसी संत का अपमान नहीं किया। “दिशा पाटनी खुद सनातनी हैं और हमेशा संतों का सम्मान करती हैं।”


पुलिस प्रशासन की कार्रवाई

जगदीश पाटनी ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि घटना के बाद से लगातार अधिकारी संपर्क में हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

NSIT
Nsmch


मोहल्ले में दहशत

इस वारदात से सिर्फ दिशा पाटनी का परिवार ही नहीं, बल्कि पड़ोस के लोग भी सहमे हुए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है।


जांच के लिए बनी टीमें

एसएसपी अनुराग आर्य ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी के नेतृत्व में पांच विशेष टीमें गठित की हैं। इनमें सर्विलांस और एसओजी भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।