LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Crime News: गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में लूट, अधिकारी बताकर पहले तमंचा थमाया फिर फोटो खींची और लूट लिए 90 हजार

Crime News: गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में लूट, अधिकारी बताकर

गोरखपुर: गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ इलाके में एक युवक से फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात सामने आई है। राजस्थान के रहने वाले एक युवक को पांच लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कार में बंधक बनाया और 90 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने युवक को तमंचा थमाकर फोटो खींची और जेल भेजने की धमकी भी दी।


कार में बंधक बनाकर धमकी

बेलीपार के पिछौरा गांव के रहने वाले रविशंकर, जो जयपुर की एक निजी कंपनी में काम करते हैं, इन दिनों अपने ननिहाल भौवापार (बेलीपार) आए हुए थे। मंगलवार दोपहर जब वह बाइक से राजघाट पुल की ओर जा रहे थे, तो नौसढ़ के पास एक कार ने उन्हें रोका। कार से चार युवक और एक महिला उतरी, जिन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच का बताया। उन्होंने रविशंकर पर अवैध हथियारों की तस्करी का आरोप लगाया, एक तमंचा हाथ में देकर फोटो खींची और आर्म्स एक्ट में जेल भेजने की धमकी दी।

Diarch GO


तीन लाख की मांग, 90 हजार की लूट

आरोपियों ने रविशंकर से तीन लाख रुपये की मांग की और उसे जनसेवा केंद्र ले जाकर डराया-धमकाया। वहां से 90 हजार रुपये निकलवाए गए। इसके बाद उसे एक सर्राफा दुकान पर ले जाकर गहने खरीदने के लिए मजबूर किया, लेकिन डेबिट कार्ड की लिमिट खत्म होने से खरीदारी नहीं हो सकी।

इसके बाद युवक को एकला बंधे के पास छोड़ते हुए धमकी दी गई कि अगले दिन शाम चार बजे तक तीन लाख रुपये लेकर आना, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

NSIT
Nsmch


पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

बुधवार सुबह पीड़ित ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी से मिलकर पूरी घटना बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ कोतवाली और सीओ कैंट को जांच सौंपी गई। अधिकारी सादे कपड़ों में एकला बंधे पहुंचे, लेकिन आरोपियों को भनक लग गई और वे रुपये लेने नहीं आए।


पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन गीडा थाने के तीन पुलिसकर्मी एक नाबालिग लड़की को बरामद करने के लिए मुंबई गए थे, लेकिन तब से उनके मोबाइल बंद हैं। इन पुलिसकर्मियों की भूमिका भी अब जांच के दायरे में आ गई है।