LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

IAS बनूँगा तो तुमसे शादी करूँगा : प्रेमी के इस वादे ने युवती को कर दिया कंगाल, 71 लाख डूबे और सपने भी टूटे

एक युवती से उसके प्रेमी ने आईएएस बनने का झांसा देकर 71 लाख रुपये ठग लिए। शादी का वादा कर आरोपी ने फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजा और युवती के गहने तक बिकवा दिए। अब जांच जारी है।

IAS बनूँगा तो तुमसे शादी करूँगा : प्रेमी के इस वादे ने युवती

Kanpur - उत्तर प्रदेश के कानपुर में धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को उसके ही प्रेमी नितेश ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर 71 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने पहले बैंक अधिकारी बनकर युवती से दोस्ती की और फिर बड़े पद का लालच देकर उसे शादी के सपने दिखाए।

फर्जी जॉइनिंग लेटर और वेबसाइट का दिया झांसा 

ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपी नितेश ने शातिर तरीका अपनाया। उसने युवती को विश्वास दिलाने के लिए व्हाट्सएप पर फर्जी जॉइनिंग लेटर और वेबसाइट की मेल आईडी भेजी। आईएएस इंटरव्यू और कार्ड बनवाने जैसे अलग-अलग बहानों से उसने युवती से पैसे ऐंठे। युवती उसके प्रेम में इस कदर अंधी थी कि उसने अपनी पूरी जमा पूंजी देने के साथ-साथ अपने सोने के गहने और जेवर तक बेच दिए।

धमकी और ब्लैकमेलिंग का खेल 

जब युवती को जालसाजी का अहसास हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो मामला और बिगड़ गया। युवती के पारिवारिक परिचित दिवाकर मिश्रा, जिन्होंने नितेश से मिलवाया था, वह और आरोपी प्रेमी मिलकर युवती को जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि उन्होंने युवती के वीडियो वायरल करने और उसे बदनाम करने की धमकी देकर उसे चुप कराने की कोशिश की।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

परेशान होकर युवती ने एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार के पास पहुंचकर गुहार लगाई और पैसे के लेनदेन से जुड़े तमाम दस्तावेज पेश किए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।