LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

Patakha Factroy Blast: लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में धमाका, सात की मौत कई अन्य घायल, फिल्मी स्टाइल में उड़ा मकान मलबे में तब्दील

Patakha Factroy Blast: लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में धमाका, सात

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके में रविवार को अचानक हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। बताया जा रहा है कि यह धमाका एक घर में चल रही पटाखा फैक्टरी में हुआ। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक जोरदार आवाज गूंजी, जिसे सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए। आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से निकलकर तुरंत मौके की ओर दौड़े।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू

धमाके के बाद फैक्टरी के अंदर लोग फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। इस बीच पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद सभी टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Diarch GO

मौत और घायलों की आशंका

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अब तक केवल दो मौतों की पुष्टि की गई है। मरने वालों में पटाखा बनाने वाले आलम और उनकी पत्नी मुन्नी शामिल हैं। वहीं, करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ को केजीएमयू रेफर किया गया है।

मलबे में दबे लोगों की तलाश

धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि जिस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। आसपास के घरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी और लोग दबे हो सकते हैं। एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों को हर संभव इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने के आदेश दिए।

जांच और कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर में बड़ी मात्रा में बारूद रखा हुआ था, जिससे पटाखे बनाए जा रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की पूरी जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।