LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

UP NEWS: तनख्वाह में कटौती को लेकर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, अधिकारी को दौड़ाया, गिराया फिर झाड़ूओं से पीटा, 4 बर्खास्त

UP NEWS: तनख्वाह में कटौती को लेकर फूटा कर्मचारियों का गुस्स

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार सुबह सासनी गेट चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुकमा कंपनी के लगभग 1,000 सफाई कर्मचारियों ने वेतन में कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से बिना किसी स्पष्ट कारण के उनकी सैलरी काटी जा रही है, जिससे उनका गुज़ारा मुश्किल हो गया है।

प्रदर्शन के बीच अधिकारी पर हमला

हालात संभालने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से बातचीत करने की कोशिश की। हालांकि बातचीत जल्द ही विवाद में बदल गई। नाराज कर्मचारियों ने पहले नोकझोंक की और फिर अचानक हिंसक हो गए। गुस्साए कर्मचारियों ने अधिकारी पर झाड़ू और थप्पड़ों से हमला कर दिया। मुकेश कुमार ने किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी लाठी लगी झाड़ू लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े। इस दौरान अधिकारी गिर पड़े, हालांकि वे किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे।

प्रशासन की सख्ती, चार कर्मचारी बर्खास्त

घटना के बाद नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने इस हमले को गंभीरता से लिया और तुरंत सख्त कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी बातचीत के इरादे से पहुंचे थे, लेकिन कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। इस घटना में चार सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा एक सुपरवाइजर समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर आयुक्त ने साफ कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है और बाकी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन को लेकर प्रशासन का कड़ा संदेश

नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन हिंसा और हमला किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगें रख सकते हैं, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch