LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

UP NEWS: लखनऊ एयरपोर्ट पर 24 करोड़ की ड्रग्स बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

UP NEWS: लखनऊ एयरपोर्ट पर 24 करोड़ की ड्रग्स बरामद, दो तस्कर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से लगभग 23.935 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 24 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

बैंकॉक से फ्लाइट से लाई गई ड्रग्स

सूत्रों के अनुसार, डीआरआई को जानकारी मिली थी कि बैंकॉक से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 105) से आने वाले कुछ यात्री भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। इसके बाद एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ाई गई और संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली गई। तलाशी में तस्करों के बैग से हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह माल बैंकॉक से भारत में तस्करी कर लाया गया था और इसे यहां खपाने की योजना थी।

Diarch GO

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

डीआरआई ने बरामद ड्रग्स को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

पहले भी हो चुकी बरामदगी

गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 10 जून को भी डीआरआई ने लखनऊ एयरपोर्ट से 15.46 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा था। उस वक्त भी बैंकॉक से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

NSIT
Nsmch