LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Ayodhya Double Decker Bus: नवरात्र से अयोध्या के लिए चलेंगी डबल डेकर बसें, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिया निर्देश

Ayodhya Double Decker Bus: नवरात्र से अयोध्या के लिए चलेंगी

अयोध्या: राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा के प्रेक्षागृह में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र से अयोध्या में डबल डेकर बस सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा स्थानीय लोगों और यात्रियों को आधुनिक व सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराएगी।


महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तीकरण पर जोर

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य और उनके सशक्तीकरण पर खास ध्यान दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी लाइव सुनाया गया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है।

Diarch GO


पोषण पोटली और आयुष्मान कार्ड का वितरण

अभियान के दौरान पांच महिलाओं को पोषण पोटली दी गई और पांच अन्य महिलाओं को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी की गई। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को भी उजागर करना था।


सेवा पखवाड़ा में चल रहे कार्यक्रम

सेवा पखवाड़ा के दौरान अयोध्या सहित पूरे प्रदेश में अलग-अलग जनकल्याणकारी गतिविधियां हो रही हैं। इनमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर शामिल हैं। अयोध्या जिले में श्रीराम अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगाए गए। यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch


बस अड्डा भी होगा आधुनिक

परिवहन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के पास 14,500 से अधिक सरकारी बसें हैं। योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी प्रमुख बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर आधुनिक बनाया जा रहा है। अयोध्या धाम का बस अड्डा भी इस योजना में शामिल है। इसके साथ ही राज्य में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू किया गया है।