LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Ayodhya Sex Racket: अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा पकड़ी गईं 12 लड़कियां, बिहार और गोरखपुर से कनेक्शन!

Ayodhya Sex Racket: अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में चल रहा था ग

अयोध्या: अयोध्या जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। कोतवाली नगर के फतेहगंज मोहल्ले में स्थित रानी सती गेस्ट हाउस में पुलिस ने देर रात छापेमारी की। इस दौरान वहां से 12 युवतियां और कुछ लड़के हिरासत में लिए गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।


बिहार-गोरखपुर से लाई जा रही थीं युवतियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बताया जा रहा है कि बिहार और गोरखपुर से युवतियों को लाकर इस गंदे धंधे में धकेला जा रहा था। यह गेस्ट हाउस फतेहगंज पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Diarch GO


सीओ सिटी के नेतृत्व में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को पहले से ही इस धंधे की सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल देर रात छापेमारी की गई। मौके से कई अहम साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।


पुलिस करेगी पूछताछ

फिलहाल पुलिस ने सभी युवतियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इन युवतियों को कब और किसके कहने पर अयोध्या लाया गया था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch


सवालों के घेरे में पुलिस चौकी

इस मामले के सामने आने के बाद फतेहगंज पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर सवाल उठने लगे हैं। गेस्ट हाउस पुलिस चौकी से इतनी नजदीक होने के बावजूद लंबे समय से यह धंधा चलता रहा। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।