LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: पंडाल में चल रहा था देवी जागरण, अचानक पंडाल में घुस गया सांड, जान बचाकर भागने लगे लोग

UP NEWS: पंडाल में चल रहा था देवी जागरण, अचानक पंडाल में घुस

फर्रुखाबाद: महाराष्ट्र की तरह उत्तर प्रदेश के शहरों में भी इन दिनों गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। जगह-जगह पंडाल सजे हैं, मेले लगे हैं और श्रद्धालु सज-धजकर गणेश जी का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर देवी जागरण भी आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार रात फर्रुखाबाद के नवाबगंज नगर के मुख्य बाजार मार्ग स्थित चिकन वाली गली में गणपति देवा मोरया कमेटी की ओर से देवी जागरण चल रहा था।

Diarch GO


अचानक पंडाल में घुस आया सांड

कार्यक्रम के दौरान मंच पर कलाकार पूरी तन्मयता से ‘होली खेले मसाने पे’ गाने पर नृत्य कर रहे थे। तभी अचानक एक सांड पीछे से पंडाल में घुस आया। सांड को देखते ही मंच पर मौजूद कलाकार घबराकर भाग खड़े हुए। दर्शकों में भी अफरा-तफरी मच गई और शोरगुल होने लगा।


कुछ कलाकार हुए घायल

बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ कलाकार चोटिल हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद आयोजकों ने किसी तरह सांड को पंडाल से बाहर निकाला।

NSIT
Nsmch


थोड़ी देर बाद फिर शुरू हुआ कार्यक्रम

सांड निकलने के बाद स्थिति सामान्य हुई और कार्यक्रम को दोबारा शुरू कराया गया। इसके बाद दर्शक और श्रद्धालु गणेश उत्सव का आनंद लेने लगे।