LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, सांसद-विधायकों को सौंपा ज्ञापन

UP NEWS: 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्य

जौनपुर: अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने 2011 से पहले नियुक्त बेसिक शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग उठाई है। इसी मुद्दे को लेकर संगठन ने जिला मुख्यालय पर सांसद, राज्यसभा सांसद और विधायकों को ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम डाक बंगले पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।


विधायक पंकज पटेल ने दिया समर्थन

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज पटेल ने शिक्षकों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की शर्त थोपना अनुचित है। यह मामला केवल उनके रोजगार से ही नहीं बल्कि भविष्य और सम्मान से भी जुड़ा है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई जाएगी और किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Diarch GO


संगठन ने सरकार से की अपील

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करना समय की ज़रूरत है। संगठन ने राज्य और केंद्र सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।


बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंदन सिंह के साथ इन्दु प्रकाश यादव, नन्द लाल पुष्पक, राजेश उपाध्याय, आशीष लोहिया, अशोक यादव, दीपक कुमार मौर्या, प्रदीप उपाध्याय सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch