LATEST NEWS

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये की सहायता,तेजस्वी यादव आज जाएंगे राघोपुर
  • Raghopur Boat Tragedy: राघोपुर नाव हादसे पर देशभर में शोक की लहर! 13 मौतों पर PM मोदी ने

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

Crime News: जौनपुर में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime News: जौनपुर में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी

अली मेंहदी, जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा गैंग से जुड़े तीन अन्तर्राज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में बिहार और वाराणसी के युवक शामिल हैं। ये लोग मिलकर लाखों रुपये की ठगी कर चुके थे।

आधार कार्ड लेकर बनाते थे फर्जी खाते

पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह भोले-भाले युवाओं को पैसों का लालच देकर उनके आधार कार्ड ले लेता था। इसके बाद साइबर कैफे और व्हाट्सएप की मदद से उनका पता बदलवाया जाता और नए बैंक खाते तथा सिम कार्ड जारी करवाए जाते थे। इन्हीं खातों में ठगी की रकम मंगाई जाती और तुरंत एटीएम से निकाल ली जाती थी।

Diarch GO

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, पाँच बैंक पासबुक, नौ एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड और 9,550 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों पर बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

एसपी सिटी ने बताया पूरा मामला

एसपी सिटी आयुष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ये तीनों आरोपी जामताड़ा गैंग के नाम पर लोगों से साइबर फ्रॉड करते थे। वे बिहार, वाराणसी और जौनपुर में लोगों से आधार कार्ड लेकर अन्य जनपदों में नाम-पता बदलकर बैंक खाते खुलवाते थे। हर खाते में एक बार लेन-देन करने के बाद उसे बंद कर दिया जाता था। पकड़े गए आरोपियों में से एक आनंद सिंह बिहार में कॉल सेंटर चलाता है। पुलिस की कार्रवाई में अब इस गिरोह का भंडाफोड़ हो चुका है।

NSIT
Nsmch