LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Cyber Crime: यूपी में नहीं थम रहा साइबर अपराध, बुजुर्ग को 4 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ की ठगी

Cyber Crime: यूपी में नहीं थम रहा साइबर अपराध, बुजुर्ग को 4

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड शख्स से साइबर ठगों ने 1 करोड़ 8 लाख 90 हजार 921 रुपये हड़प लिए। शातिरों ने पीड़ित को फोन कर खुद को पुणे एटीएस का अधिकारी बताया और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर डराया।


वीडियो कॉल पर रखा डिजिटल अरेस्ट

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त को उन्हें वॉट्सऐप पर कॉल आया। कॉलर ने अपना नाम सदानंद दाते बताया और आईडी कार्ड भी दिखाया। इसके बाद उसने एक और व्यक्ति प्रेम कुमार से बात कराई। दोनों ने पीड़ित को धमकाया कि उनका नाम देश विरोधी गतिविधियों में आया है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। 26 अगस्त को शातिरों ने उन्हें वीडियो कॉल पर रखते हुए ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर दिया। यानी लगातार कॉल पर रखकर बैंक जाकर पैसे ट्रांसफर करवाए। 

Diarch GO


बैंक खातों में ट्रांसफर कराए पैसे

ठगों ने सत्यापन और ऑडिट के नाम पर पीड़ित से कई खातों में रकम ट्रांसफर कराई। कॉलर ने पीड़ित और उनकी पत्नी दोनों को धमकाया कि अगर पैसे नहीं दिए तो गिरफ्तारी तय है।


और बढ़ती गई रकम की मांग

30 अगस्त को कॉलर ने आरबीआई जांच का हवाला देते हुए 50 लाख रुपये और मांगे। 1 सितंबर को आधार कार्ड अपडेट कराने के बहाने ओटीपी लिया गया। 3 सितंबर को ठगों ने कॉल करके कहा कि अब मामला सुलझ गया है और पीड़ित अपने बेटे से बात कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch


पुलिस की कार्रवाई

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।