LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Rinku Singh News: क्रिकेटर रिंकू सिंह को लगा एक और तगड़ा झटका, रिंकू के BSA नौकरी की फाइल रोकी गई

Rinku Singh News: क्रिकेटर रिंकू सिंह को लगा एक और तगड़ा झटक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हाल ही में सगाई कर सुर्खियों में आए क्रिकेटर रिंकू सिंह को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। शुक्रवार को पहले चुनाव आयोग ने उन्हें मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया, और अब उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पद की नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा है।

BSA नियुक्ति पर रोक, शैक्षिक योग्यता बनी वजह

करीब एक माह पहले उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में 11 खिलाड़ियों को नौकरी का ऑफर दिया गया था। क्रिकेटर रिंकू सिंह को भी बेसिक शिक्षा विभाग में BSA पद के लिए चुना गया था। लेकिन अब विभाग ने उनकी नियुक्ति प्रक्रिया को रोक दिया है। कारण बताया गया है कि रिंकू सिंह इस पद के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता नहीं रखते। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने स्पष्ट किया कि रिंकू सिंह की फाइल इसलिए रोकी गई है क्योंकि BSA पद के लिए न्यूनतम योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, जबकि रिंकू केवल आठवीं पास हैं। ऐसे में नियमों के तहत उनकी नियुक्ति संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री तक पहुंची थी फाइल, लेकिन नहीं मिली मंजूरी

सूत्रों के अनुसार, रिंकू सिंह की नियुक्ति से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष भी रखी गई थी, लेकिन योग्यता की कमी को देखते हुए इस पर आगे की अनुमति नहीं मिल सकी। विभाग ने यह भी बताया कि अगर रिंकू को यह पद मिल भी जाता, तो उन्हें सात वर्षों के भीतर पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री लेनी होती, जो उनकी वर्तमान शैक्षिक स्थिति को देखते हुए संभव नहीं लगता।

मतदाता अभियान से भी हटाया गया

रिंकू सिंह को दूसरा झटका चुनाव आयोग की ओर से मिला। उन्हें उत्तर प्रदेश में मतदाता जागरूकता अभियान से भी हटा दिया गया है। इसकी वजह भले ही आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई हो, लेकिन इसे भी हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch

प्रशंसकों में निराशा, लेकिन रिंकू चुप

इन दोनों फैसलों के बाद सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह के समर्थकों ने नाराजगी जताई है। हालांकि, रिंकू सिंह ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

नियमों की दीवार से टली नौकरी

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, BSA जैसे प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवार का पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। विभाग की ओर से साफ किया गया है कि नियमों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। ऐसे में रिंकू सिंह की नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है, और फिलहाल यह मामला यहीं थमता नजर आ रहा है।