LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

हुसैनाबाद में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

हुसैनाबाद में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस प्

लखनऊ:  ऐतिहासिक इलाके हुसैनाबाद में आयोजित एक शानदार इफ्तार पार्टी ने एक बार फिर शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को जीवंत कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता ज़हीर मेहदी की मेजबानी में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की गरिमामयी उपस्थिति ने माहौल को और भी खास बना दिया।


इफ्तार पार्टी सिर्फ रोज़ा खोलने का एक धार्मिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकता का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, एक-दूसरे से मुलाकात की और मोहब्बत का संदेश दिया।

Diarch GO


अजय राय ने इस मौके पर लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि लखनऊ की पहचान उसकी साझा संस्कृति और आपसी भाईचारे से है। उन्होंने ज़हीर मेहदी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और नफरत की दीवारों को तोड़ते हैं।


कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच अपनापन साफ झलक रहा था। अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक ही दरी पर बैठकर इफ्तार करते नजर आए, जो लखनऊ की सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। इस दौरान बुजुर्गों ने अपनी पुरानी यादें साझा कीं, वहीं युवाओं ने भी इस माहौल को पूरे उत्साह के साथ महसूस किया।

NSIT
Nsmch


इस इफ्तार पार्टी ने यह साबित कर दिया कि लखनऊ आज भी अपनी गंगा-जमुनी तहजीब को दिल से संजोए हुए है। ऐसे आयोजन न सिर्फ धार्मिक समरसता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में प्रेम, शांति और एकता का मजबूत संदेश भी देते हैं।