LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी समस्याएं

UP NEWS: गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की स

गोरखपुर: गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। योगी आदित्यनाथ ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है।


अधिकारियों को निर्देश

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर समस्या का निस्तारण संवेदनशीलता और पूरी गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निपटारा तय समय सीमा में और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। जमीन कब्जाने की शिकायतों पर उन्होंने कठोर कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

Diarch GO


बीमारों की मदद का आश्वासन

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पतालों से इलाज का अनुमान जल्द तैयार कराया जाए और शासन को भेजा जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दी जा सके।


आयुष्मान कार्ड पर जोर

सीएम योगी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

NSIT
Nsmch


महिलाओं की संख्या रही ज्यादा

इस बार जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास पहुंचे और धैर्य से उनकी बातें सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का स्थायी और संतोषजनक समाधान सरकार की प्राथमिकता है।