LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: जीएसटी दरों में कटौती पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

UP NEWS: जीएसटी दरों में कटौती पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीएसटी की दरों में की गई कटौती को आम जनता के लिए बड़ा तोहफा बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जीएसटी काउंसिल का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला दीपावली से पहले आम आदमी को राहत देने वाला है। सीएम योगी ने कहा कि इससे लोगों पर महंगाई का बोझ कम होगा और खरीदने की क्षमता बढ़ेगी।

22 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

सीएम योगी ने बताया कि जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स स्लैब में बदलाव का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। उन्होंने कहा कि 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद यह सबसे बड़ा सुधार है। पहले टैक्स के चार स्लैब थे—5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी। अब 12 और 28 फीसदी की दरें खत्म कर दी गई हैं। पूरे देश में केवल 5 फीसदी और 18 फीसदी की दरें ही लागू होंगी।

घरेलू और खेती-किसानी के सामान होंगे सस्ते

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि जीएसटी में कटौती से घर और खेती दोनों से जुड़े सामान सस्ते हो जाएंगे। दूध, दही, पनीर, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, साइकिल और बच्चों की ज़रूरी चीजें अब कम टैक्स में मिलेंगी। किसानों को भी बड़ा लाभ होगा क्योंकि ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और खेती के उपकरण पर टैक्स घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।

गाड़ियों और शिक्षा पर राहत

वाहनों की खरीद पर अब पहले की तरह 28 फीसदी नहीं बल्कि सिर्फ 18 फीसदी जीएसटी देना होगा। वहीं बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी वस्तुएं जैसे कॉपी, पेंसिल और नक्शे भी अब सस्ते मिलेंगे।

NSIT
Nsmch

स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फायदा

सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में यह फैसला ऐतिहासिक है। दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर और जांच किट पर टैक्स घटा दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। हालांकि तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पादों पर टैक्स 40 फीसदी ही रहेगा।

टैक्स कलेक्शन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

सीएम योगी ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स कलेक्शन कई गुना बढ़ा है। 2017 से पहले जहां यह लगभग 7 लाख करोड़ था, वहीं अब 2024-25 में यह 22.80 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। टैक्स देने वालों की संख्या भी 65 लाख से बढ़कर 1.51 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि टैक्स सुधारों की वजह से देश में बड़े पैमाने पर सड़क, बिजली और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से हो रहा है। जीएसटी दरों में कटौती से खेती की लागत घटेगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों की बचत भी बढ़ेगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था को लगभग दो लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त ग्रोथ मिलेगी।