LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: गोरखपुर में तस्करों का शिकार छात्र दीपक गुप्ता के मां-बाप से मिले सीएम योगी, 5 लाख की मदद भी की

UP NEWS: गोरखपुर में तस्करों का शिकार छात्र दीपक गुप्ता के म

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों गोरखपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर परिसर में पिपराइच निवासी नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता के माता-पिता से मुलाकात की। बता दें कि 15-16 सितंबर की रात गो-तस्करों ने 19 वर्षीय दीपक गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था।

5 लाख की आर्थिक सहायता

सीएम योगी ने मृतक छात्र के पिता दुर्गेश गुप्ता से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक सौंपा। सीएम ने कहा, “आपका दुख बहुत बड़ा है, सरकार हर संभव मदद करेगी।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार की हर ज़रूरत को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।

घटना का विवरण

पिपराइच थाना क्षेत्र के महुआचापी गांव में 15 सितंबर की रात यह दर्दनाक वारदात हुई थी। गो-तस्करों ने छात्र दीपक गुप्ता की हत्या कर दी और शव को गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला और स्थिति लगातार तीन दिन तक तनावपूर्ण रही। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अब तक कई पशु तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि दो तस्कर मुठभेड़ में घायल हुए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

NSIT
Nsmch