LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP NEWS: मुख्यमंत्री अयोध्या व आजमगढ़, राज्यपाल बाराबंकी में करेंगी पौधरोपण

UP NEWS: मुख्यमंत्री अयोध्या व आजमगढ़, राज्यपाल बाराबंकी में

लखनऊ: योगी सरकार ने बुधवार को होने वाले पौधरोपण महाभियान-2025 को अभूतपूर्व बनाने के लिए सारी तैयारी कर ली है। महाभियान के अंतर्गत एक ही दिन में पूरे प्रदेश में 37 करोड़ पौधरोपण किया जाएगा। सभी 75 जनपदों में योगी सरकार के मंत्री पौधरोपण करेंगे। वहीं सभी जनपदों में शासन स्तर के अधिकारियों को नोडल अफसर बनाया गया है, जो मंगलवार सुबह पहुंचकर यहां की सभी व्यवस्थाओं/तैयारियों का जायजा लेंगे। अभियान की सफलता के लिए वन विभाग के अलग-अलग अधिकारी को विभिन्न विभागों/मंत्रालयों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं।  


मुख्यमंत्री अयोध्या व आजमगढ़, राज्यपाल बाराबंकी, केशव प्रसाद मौर्य मेरठ व ब्रजेश पाठक लखनऊ में करेंगे पौधरोपण 

Diarch GO

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। उनके साथ वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक भी रहेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी में पौधरोपण करेंगी। यहां प्रदेश सरकार की तरफ से राज्यमंत्री सतीश शर्मा रहेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ तथा ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाएंगे। 


सभी 75 जनपदों में रहेंगे कैबिनेट, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री 

NSIT
Nsmch

योगी सरकार के मंत्रिगण सभी 75 जनपदों में रहेंगे। कैबिनेट, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्रिय़ों को पौधरोपण करने वाले जनपदों में बुधवार को पौधरोपण करना होगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, सूर्यप्रताप शाही अयोध्या, स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर, बेबीरानी मौर्य अलीगढ़, चौधरी लक्ष्मी नारायण मथुरा, जयवीर सिंह मैनपुरी, धर्मपाल सिंह बरेली, नंदगोपाल गुप्ता 'नंदी' प्रयागराज, अनिल राजभर आजमगढ़, राकेश सचान कानपुर देहात, एके शर्मा जौनपुर, योगेंद्र उपाध्याय आगरा, आशीष पटेल मीरजापुर, डॉ. संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान देवरिया, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद और अनिल कुमार बिजनौर में पौधरोपण करेंगे। 


राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल कानपुर नगर, कपिलदेव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, रविंद्र जायसवाल वाराणसी, संदीप सिंह एटा, गुलाब देवी संभल, गिरीश यादव प्रतापगढ़, धर्मवीर प्रजापति झांसी, असीम अरुण कन्नौज, जेपीएस राठौर मुरादाबाद, दयाशंकर सिंह बलिया, नरेंद्र कश्यप हापुड़, दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली, दयाशंकर मिश्र दयालु चंदौली में पौधरोपण महाभियान का हिस्सा बनेंगे। 


सभी 75 जनपदों के नोडल ऑफिसर नियुक्त 

योगी सरकार ने पौधरोपण महाभियान की सफलता के लिए सभी 75 जनपदों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। नोडल अफसर आवंटित जनपदों में मंगलवार सुबह ही पहुंचकर यहां की सभी तैयारियों का जायजा लेंगे। प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज प्रयागराज, पेयजल मिशन ग्रामीण के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर वाराणसी, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद जौनपुर, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की सचिव डॉ. पिंकी जोवेल मीरजापुर,  सिंचाई विभाग के सचिव जीएस नवीन आजमगढ़,  खेल सचिव सुहास एलवाई गोरखपुर, स्कूल शिक्षा की महानिदेशक कंचन वर्मा गोंडा, प्रमुख सचिव सिंचाई व जल संसाधन अनिल गर्ग अयोध्या, सचिव बेसिक शिक्षा सारिका मोहन बाराबंकी,  प्रमुख सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य) पार्थसारथी सेन शर्मा लखनऊ, आवास आयुक्त बलकार सिंह मेरठ, प्रमुख सचिव (नगर विकास) अमृत अभिजात गााजियाबाद, प्रमुख सचिव (पर्यटन-संस्कृति) मुकेश मेश्राम नोएडा के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा भी अन्य सभी जनपदों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।