LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Road Accident: मथुरा में हाईवे पर केमिकल टैंकर पलटा, आग लगने से धमाका, दो फायरमैन झुलसे

Road Accident: मथुरा में हाईवे पर केमिकल टैंकर पलटा, आग लगने

मथुरा: मथुरा में बुधवार तड़के जयपुर-बरेली हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। राया से नेशनल हाईवे की ओर जा रहा एक केमिकल टैंकर मनोहरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई और जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।


धमाके से इलाके में मचा हड़कंप

टैंकर में लगी आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां और रिफाइनरी की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि टैंकर का एक टैंक फट गया।

Diarch GO


दो फायरमैन झुलसे

आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे मांट फायर स्टेशन ऑफिसर किशन सिंह और फायरमैन शाकिर झुलस गए। दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया गया है कि टैंकर में कुल चार टैंक थे, जिनमें एक फट चुका है और बाकी तीन में भी विस्फोट का खतरा बना हुआ है।


चालक मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को अभी तक टैंकर के स्रोत और गंतव्य की जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है।

NSIT
Nsmch


प्रशासन की अपील – लोग दूर रहें

महावन थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और दमकल की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हैं।