LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

UP NEWS: लखनऊ के पलासियो मॉल में बवाल, फायरिंग और बर्बर पिटाई, महिला डॉक्‍टर समेत 4 को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा

UP NEWS: लखनऊ के पलासियो मॉल में बवाल, फायरिंग और बर्बर पिटा

आसिफ खान, लखनऊ: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित पलासियो मॉल में शुक्रवार देर रात बड़ा विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बार का समय पूरा होने पर बाउंसरों ने ग्राहकों को बाहर जाने को कहा। इसी दौरान तीन युवकों और उनके साथ मौजूद महिला डॉक्टर का बाउंसरों से झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पार्किंग तक नोकझोंक जारी रही।


पिस्टल से की फायरिंग

पार्किंग में बहस के दौरान युवक हर्ष मिश्रा ने अपने दोस्त की पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली बाउंसर पुरुषोत्तम की पीठ में जा लगी। घायल गार्ड को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Diarch GO


बाउंसरों ने की बेरहमी से पिटाई

फायरिंग के बाद बाउंसर और गार्ड और भी भड़क गए। तीनों युवकों और महिला डॉक्टर को कार से भागने के दौरान पकड़ लिया गया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि चारों को करीब साढ़े चार मिनट तक दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से पीटा गया। फुटेज में यह भी साफ दिखा कि दो पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उनकी मौजूदगी में भी लगभग दो मिनट तक पिटाई होती रही।


महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता

वायरल वीडियो में यह भी सामने आया कि पिटाई के दौरान महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता और अश्लील हरकत की गई। इस दृश्य ने लोगों को और ज्यादा नाराज़ कर दिया है।

NSIT
Nsmch


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शुरुआत में केवल युवकों और महिला डॉक्टर पर ही केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। लेकिन जैसे ही फुटेज सामने आई, अज्ञात बाउंसरों और गार्डों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करके उन पर कार्रवाई होगी।


बड़ा सवाल

इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या बाउंसरों और गार्डों को किसी को इतनी बर्बरता से पीटने का अधिकार है? खासकर तब, जब मामला पुलिस तक पहुंच चुका हो और महिला के साथ अभद्रता भी की गई हो।