LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Crime News: एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र को थप्पड़ों से पीटने वाली दबंग छात्रा समेत 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दनादन जड़े थे 60 थप्‍पड़

Crime News: एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र को थप्पड़ों से पीटने

लखनऊ: बाराबंकी की श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में एलएलबी छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि लखनऊ की एक और यूनिवर्सिटी से सनसनीखेज खबर आई है। यहां बीए एलएलबी के छात्र की दबंग युवती और उसके दोस्तों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि छात्र को कार में बैठाकर करीब 60 थप्पड़ मारे गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


कैसे हुआ विवाद

पीड़ित छात्र शिखर के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा एमिटी यूनिवर्सिटी, मल्हौर में सेकेंड ईयर का छात्र है। 26 अगस्त को वह पढ़ने गया था। हनीमैन चौराहे पर उसका मित्र सौम्य सिंह यादव उसे लेने आया और कार से कैंपस पहुंचे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद आयुष यादव, जान्हवी मिश्रा, मिलाय बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला ने बातचीत के बहाने कार में बैठकर उसे फंसा लिया।

Diarch GO


45 मिनट तक धमकाया, फिर 60 थप्पड़

आरोप है कि आरोपियों ने लगभग 45 मिनट तक शिखर को गालियां दीं और डराया-धमकाया। इसके बाद जान्हवी मिश्रा और आयुष यादव ने मिलकर उसे ताबड़तोड़ 50–60 थप्पड़ जड़ दिए। पिता का कहना है कि बेटे का हाल ही में पैर का ऑपरेशन हुआ था और वह छड़ी के सहारे चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।


वीडियो बनाकर किया वायरल

घटना के दौरान विवेक सिंह और मिलाय बनर्जी ने पूरी पिटाई का वीडियो बनाया और उसे कैंपस में वायरल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल भी छीन लिया, उसमें से चैट डिलीट करने के बाद फोन तोड़ दिया। जाते-जाते धमकी भी दी कि अगर उसने कॉलेज आने की कोशिश की तो फिर से ऐसी घटना होगी।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पीड़ित पिता की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने आरोपी छात्रों—जान्हवी मिश्रा, आयुष यादव, मिलाय बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला—के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन पर बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 324(4), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों पर जल्द सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।