LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Road Accident: गाजियाबाद में बस डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर समेत 15 यात्री घायल

Road Accident: गाजियाबाद में बस डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर सम

गाजियाबाद: गाजियाबाद में बुधवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हल्द्वानी से आ रही एक प्राइवेट बस अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा वेव सिटी थाना क्षेत्र के सनसिटी गेट के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


अचानक सामने आए वाहन से बिगड़ा संतुलन

बताया जा रहा है कि सामने अचानक एक वाहन आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। बस सीधे डिवाइडर से जा टकराई। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि उसका एक हिस्सा टूटकर अलग हो गया।

Diarch GO


40 यात्रियों से भरी थी बस, कई घायल

बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में 10 से 15 यात्रियों को चोटें आई हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सबसे गंभीर हालत बस ड्राइवर की है, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।


मौके पर मची अफरा-तफरी, राहत कार्य जारी

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल भेजा गया। कंडक्टर और अन्य घायलों का इलाज जारी है।

NSIT
Nsmch