LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

UP NEWS: CM योगी से मिले बृजभूषण सिंह के दोनों बेटे, प्रतीक भूषण के कैबिनेट मंत्री बनने की चर्चा हुई तेज

UP NEWS: CM योगी से मिले बृजभूषण सिंह के दोनों बेटे, प्रतीक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक बार फिर हलचल मची हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार चर्चा में है और संभावित नए मंत्रियों के नामों को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में एक नया नाम जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में है, वह है प्रतीक भूषण सिंह, जो कि गोंडा सदर सीट से विधायक और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं।

सीएम योगी से मुलाकात, बढ़ा सियासी पारा

शनिवार को राजधानी लखनऊ में हुई जनप्रतिनिधियों की एक बैठक में प्रतीक भूषण और उनके भाई, कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण, दोनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा और भी तेज़ हो गई है कि प्रतीक भूषण को जल्द ही योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

बृजभूषण की 31 महीने बाद सीएम से मुलाकात

इससे पहले प्रतीक के पिता, बृजभूषण शरण सिंह ने 31 महीने बाद मुख्यमंत्री योगी से भेंट की थी। उन्होंने साफ किया कि यह मुलाकात मुख्यमंत्री के बुलावे पर हुई थी। इस मुलाकात को राजनीतिक जानकार बहुत अहम मान रहे हैं, क्योंकि इसके तुरंत बाद उनके दोनों बेटे पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।

मंत्री बनाए जाने को लेकर बृजभूषण की टिप्पणी

हाल ही में जब बृजभूषण शरण सिंह से यह पूछा गया कि क्या उनके बेटे को मंत्री बनाया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री और पार्टी का होता है। साथ ही उन्होंने इशारों में कुछ मौजूदा मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग जिन्हें जनता नहीं देखना चाहती, वो मंत्री बने बैठे हैं। अगर वे निर्दलीय चुनाव लड़ें तो पांच हजार वोट भी ना आएं — बस किस्मत साथ दे रही है।

NSIT
Nsmch

करण भूषण ने भी सीएम से मुलाकात की फोटो साझा की

मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के बाद करण भूषण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की और बताया कि उन्होंने क्षेत्र के विकास प्रस्तावों पर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया है। इस पोस्ट के बाद सियासी पारा और चढ़ गया है।

बीजेपी के लिए बृजभूषण का असरदार समीकरण

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बृजभूषण शरण सिंह के प्रभाव को नज़रअंदाज़ करना बीजेपी के लिए जोखिम भरा हो सकता है। कई लोकसभा सीटों पर उनका खासा दबदबा है, और अगर उनके बेटे को मंत्री बनाया जाता है तो वे खुलकर योगी सरकार और पार्टी के समर्थन में प्रचार कर सकते हैं। इससे कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति और मजबूत हो सकती है।

क्या प्रतीक भूषण बनेंगे मंत्री?

फिलहाल तो यह साफ नहीं है कि प्रतीक भूषण सिंह को मंत्री बनाया जाएगा या नहीं, लेकिन जिस तरह से उनके पिता बृजभूषण शरण सिंह बैकफुट से फ्रंटफुट पर आ गए हैं और दोनों बेटों की मुख्यमंत्री से मुलाकातें हुई हैं, उससे यह संकेत ज़रूर मिल रहा है कि योगी कैबिनेट विस्तार में उनका नाम शीर्ष दावेदारों में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी दिनों में योगी कैबिनेट का विस्तार कब होता है और प्रतीक भूषण सिंह को उसमें जगह मिलती है या नहीं। लेकिन इतना तय है कि यूपी की सियासत में बृजभूषण फैक्टर एक बार फिर केंद्र में है।