LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नाले में मिला सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का शव, संदिग्ध मौत की घटना के बाद विभाग में मचा हड़कंप

सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का शव नाले में पड़ा हुआ मिला। एक दिन पहले वह दोपहर में घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था।

नाले में मिला सूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का शव, संदिग्ध

N4N Desk - फतेहपुर जनपद में कार्यरत सूचना विभाग के 56 वर्षीय डिप्टी डायरेक्टर सुधीर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी लाश प्रयागराज के जार्जटाउन इलाके में पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया वी.एन. खरे के निवास के पास एक नाले में बरामद हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सुधीर कुमार अपने परिवार के साथ नैनी के दुर्गा नगर महेवा क्षेत्र में रहते थे। बताया गया है कि मंगलवार दोपहर बाद वह अपने घर से अकेले ही पैदल निकले थे, जिसके बाद देर रात उनकी लाश जार्जटाउन के नाले में मिली। बुधवार को उनके मोबाइल फोन के आधार पर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी घरवालों को हुई।

Diarch GO

जानकारी मिलते ही सुधीर कुमार के परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास से शराब की बोतल, नमकीन के पैकेट सहित कुछ अन्य सामान भी बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण नाले में डूबना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सुधीर कुमार अपने घर से इतनी दूर जार्जटाउन कैसे पहुंचे और क्या उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। पुलिस ने मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है ताकि उनकी मौत के पीछे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

NSIT
Nsmch