LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Blackout News: बजेगा सायरन और अचानक छा जाएगा अंधेरा, ऐसे में भूल कर भी ना करें ये काम, सावधान रहे....

Blackout News: शाम 6 बजे अचानक सायरन बजेगा और 10 मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पैनिक ना करें...पढ़िए पूरी खबर

ब्लैकआउट मॉकड्रिल
ब्लैकआउट मॉकड्रिल- फोटो : social media

Blackout News:  23 जनवरी की शाम 6 बजे 10 मिनट के लिए सायरन बजेगा और अचानक अंधेरा छा जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने अपील की है कि लोग सावधान रहे और डरे नहीं। घबराहट में ना आए। दरअसल, उत्तर प्रदेश की कई पुलिस लाइनों में 23 जनवरी को शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान तेज आवाज में सायरन बजेगा और कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 

10 मिनट के छा जाएगा अंधेरा  

मॉकड्रिल का असर आसपास के क्षेत्रों पर भी पड़ेगा, इसलिए नागरिकों से लगभग 10 मिनट तक शांत रहने की अपील की गई है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शासन के निर्देश पर यह अभ्यास किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आगरा में एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी बैठक हुई।

मॉकड्रिल में शामिल विभाग

मॉकड्रिल में डीडीएमए, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य, टोरंट पावर, शिक्षा, लोक निर्माण और परिवहन विभाग की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के अनुसार शाम 6:00 बजे नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा हवाई हमले से बचाव का सायरन (ऊंची-नीची आवाज) बजेगा। सायरन बजते ही टोरंट पावर द्वारा आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। शाम 6:06 बजे हवाई हमला समाप्ति का सायरन (तेज आवाज) बजेगा। सायरन के साथ ही बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अग्निशमन विभाग आग बुझाने का अभ्यास करेगा, जबकि छोटी आगों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक संभालेंगे।

ब्लैकआउट क्या है?

ब्लैकआउट एक आपातकालीन सुरक्षा उपाय है, जिसमें किसी क्षेत्र की सभी बाहरी और अनावश्यक रोशनी अस्थायी रूप से बंद कर दी जाती है।

NSIT
Nsmch

ब्लैकआउट क्यों किया जाता है?

दुश्मन के हवाई/ड्रोन हमले से सुरक्षा के लिए

शहर/इलाके की पहचान छिपाने के लिए

राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की जान-माल की रक्षा हेतु

ब्लैकआउट के समय क्या करें

घर, दुकान और कार्यालय की बाहरी लाइटें बंद करें

खिड़की-दरवाजों से आने वाली रोशनी परदे/कपड़े से ढकें

केवल आवश्यकता होने पर हल्की रोशनी का उपयोग करें

प्रशासन और सिविल डिफेंस के निर्देशों का पालन करें

अफवाहों से बचें, आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें

क्या न करें

छत, सड़क या खुले स्थान पर अनावश्यक रोशनी न जलाएं

मोबाइल फ्लैशलाइट, टॉर्च या लेजर का बिना कारण उपयोग न करें

वाहन चलाते समय हेडलाइट/डिपर का प्रयोग न करें

घबराहट या अफरा-तफरी न फैलाएं