LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

UP weather: तैयार रहिए...अगले 5 दिनों तक यूपी में पड़ेगी भीषण गर्मी बारिश की कोई संभावना नहीं!

UP weather: तैयार रहिए...अगले 5 दिनों तक यूपी में पड़ेगी भीष

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहा है। लोगों को दिन और रात दोनों समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत की संभावना कम है। प्रदेश में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है और भारी बारिश की संभावना भी नहीं है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बारिश की संभावना

27 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। वहीं 28, 29 और 30 सितंबर को भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बौछारें और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। इसी तरह 1 और 2 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Diarch GO


मानसून की विदाई

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून की विदाई अब तेजी से हो रही है। 14 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से शुरू हुई प्रक्रिया अब उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों तक पहुंच चुकी है। 26 सितंबर तक मानसून गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी के कई जिलों से पूरी तरह लौट गया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी मानसून विदा हो चुका है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब देशभर में धीरे-धीरे सूखापन और हल्की ठंडक का असर दिखने लगेगा।


लखनऊ समेत अन्य जिलों का तापमान

लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री रहा। कानपुर ग्रामीण में 38.2 डिग्री, बस्ती में 38 डिग्री, बहराइच में 37 डिग्री, प्रयागराज में 36.2 डिग्री और सुल्तानपुर में 37.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो बाराबंकी में 24.4 डिग्री, शाहजहांपुर में 26.3 डिग्री, गाजीपुर में 27 डिग्री, बलिया में 28 डिग्री, लखीमपुर खीरी में 27 डिग्री और वाराणसी बीएचयू में 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

NSIT
Nsmch


आगे का मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के पूरी तरह लौटने के बाद आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट शुरू होगी और धीरे-धीरे हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। अभी के लिए उमस और गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।