LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

प्रेमिका के घर बुलाकर मंगेतर की हत्या, फिर मां ने शव को फूंका, सगाई के बाद इस तरह रची गई मौत की साजिश

युवक को सगाई के बाद दूसरी लड़की से अफेयर हो गया। युवक ने प्रेम प्रसंग के चक्कर में अपनी होने वाली पत्नी (18 वर्षीय मंगेतर) की प्रेमिका के सामने उसके घर बुलाकर हत्या कर दी।

प्रेमिका के घर बुलाकर मंगेतर की हत्या, फिर मां ने शव को फूंक

N4N desk -  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां के साथ मिलकर अपनी ही मंगेतर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया गया, लेकिन पुलिस की जांच ने 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश कर दिया।

निकाह से पहले बेवफाई और मौत का जाल

मामला बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम लालाडीह का है। यहाँ के निवासी शहजाद उर्फ मोहम्मद शफीक की 18 वर्षीय भतीजी शलीमुन्निशा का निकाह गोंडा निवासी इमरान के साथ तय हुआ था। सगाई के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच इमरान का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए शलीमुन्निशा की पड़ोसी शकीना से हो गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ, जिसकी भनक मंगेतर शलीमुन्निशा को लग गई।

विरोध करने पर रची गई हत्या की साजिश

जब शलीमुन्निशा ने इमरान और शकीना के संबंधों का विरोध किया, तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। 23 दिसंबर को एक सोची-समझी साजिश के तहत शकीना ने शलीमुन्निशा को फोन कर अपने घर बुलाया। वहाँ इमरान पहले से ही मौजूद था। दोनों ने मिलकर शलीमुन्निशा की हत्या कर दी।

हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश

वारदात को अंजाम देने के बाद शकीना की मां जैनब ने इस जघन्य अपराध को छिपाने में मदद की। पुलिस के अनुसार, जैनब ने हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए मृतका के शव को जला दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया कि लड़की ने खुद को आग लगा ली है। स्थानीय लोग आनन-फानन में युवती को अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

NSIT
Nsmch

पुलिसिया जांच और 24 घंटे में खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विकास कुमार, एएसपी विशाल पाण्डेय और सीओ राघवेन्द्र सिंह ने मौके का मुआयना किया। पुलिस को शुरुआत से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो परतें खुलती चली गईं।

अभियुक्तों ने कबूला अपना जुर्म

एसपी विकास कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी इमरान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि शकीना से प्रेम के कारण वह शलीमुन्निशा से पीछा छुड़ाना चाहता था। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों—इमरान, शकीना और उसकी मां जैनब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।