LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Azam Khan News: 23 महीने बाद जेल से रिहा होंगे आज़म खान, 23 सितंबर को सुबह 8 बजे सीतापुर जेल से बाहर आएंगे

Azam Khan News: 23 महीने बाद जेल से रिहा होंगे आज़म खान, 23

सीतापुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर से पूर्व सांसद आज़म खान आखिरकार 23 महीने बाद जेल से बाहर आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, आज़म खान को 23 सितंबर (मंगलवार) सुबह 8 बजे सीतापुर जेल से रिहा किया जाएगा। सीतापुर जेल प्रशासन ने रिहाई की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जेल प्रशासन को कोर्ट के आदेश प्राप्त हो चुके हैं और सुरक्षा इंतज़ाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

क्वालिटी बार जमीन कब्जा मामला

आज़म खान को हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली है। यह मामला क्वालिटी बार जमीन कब्जाने से जुड़ा है, जो नवंबर 2019 में सामने आया था। रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज इस केस में आज़म खान समेत कई अन्य लोगों पर आरोप था कि उन्होंने धोखाधड़ी, साजिश रचने और साक्ष्य मिटाने जैसे गंभीर अपराध किए निचली अदालत ने पहले उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद आज़म खान ने हाईकोर्ट का रुख किया, जहां जस्टिस समीर जैन की बेंच ने 18 सितंबर 2025 को जमानत मंजूर कर ली।

डूंगरपुर केस में भी मिली जमानत

इससे पहले भी आज़म खान को एक और बहुचर्चित केस में राहत मिली थी। डूंगरपुर से जुड़े एक मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई 12 अगस्त को पूरी हुई थी और 10 सितंबर को उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली गई थी।

23 महीने से जेल में

आज़म खान पिछले 23 महीनों से सीतापुर जेल में बंद थे। उनके खिलाफ जमीन कब्जाने से लेकर धोखाधड़ी और कई अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज थे। लगातार अदालतों में चल रही सुनवाई के कारण उनकी रिहाई टलती रही। हालांकि धीरे-धीरे विभिन्न मामलों में उन्हें राहत मिलती गई और अब आखिरकार वह जेल से बाहर आने वाले हैं।

NSIT
Nsmch

राजनीतिक हलचल तेज

आज़म खान की रिहाई की खबर से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वह समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं और रामपुर की राजनीति में उनका प्रभाव हमेशा से मजबूत रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जेल से बाहर आने के बाद आज़म खान न केवल सपा की रणनीति में अहम भूमिका निभा सकते हैं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विपक्षी राजनीति को भी नया आयाम दे सकते हैं।