LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Azam Khan News: आज़म खान को बड़ी राहत, क्वालिटी बार कब्जा केस में हाईकोर्ट से जमानत मंजूर, बाहर आने का रास्ता साफ!

Azam Khan News: आज़म खान को बड़ी राहत, क्वालिटी बार कब्जा के

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार कब्जा मामले में उन्हें जमानत मिल गई है। इससे उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है।

9 दिन में तीसरी राहत

पिछले 9 दिनों में आज़म खान को लगातार तीन मामलों में कोर्ट से राहत मिली है। 10 सितंबर को डूंगरपुर मामले में हाईकोर्ट ने बेल मंजूर की थी। इसके बाद 16 सितंबर को छजलैट प्रकरण में रास्ता जाम और अदालत की अवमानना के केस में रामपुर की अदालत ने उन्हें बरी किया था। अब क्वालिटी बार केस में भी हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है।

क्या है क्वालिटी बार केस?

यह मामला रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में हाईवे पर स्थित सईद नगर हरदोई पट्टी की जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ा है। आरोप है कि 2008 में क्वालिटी बार की जमीन पर कब्जा किया गया था। 2019 में राजस्व निरीक्षक अनंगराज सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। शुरुआत में पुलिस ने चेयरमैन सैयद जफर अली जाफरी, आज़म खान की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा और बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म को नामजद किया था। बाद में विवेचना के दौरान आज़म खान को भी आरोपी बनाया गया।

हाईकोर्ट में मिली राहत

रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आज़म खान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था। उनकी ओर से अधिवक्ता इमरानउल्लाह ने दलील दी कि यह मामला राजनीतिक रंजिश का नतीजा है। सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए आज़म खान को जमानत दे दी।

NSIT
Nsmch