LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े पार्लर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात

Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े पार्लर में घुसकर युवती से दुष

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।


आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने न सिर्फ उसके कपड़े फाड़ने और जबरदस्ती करने की कोशिश की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। युवती का कहना है कि आरोपी ने कहा कि अगर किसी ने बीच-बचाव किया तो उसे भी मौत के घाट उतार देगा।

Diarch GO


पार्लर में घुसकर किया हमला

राजाजीपुरम निवासी पीड़िता मौलवीगंज स्थित हवादार बिल्डिंग में "हूर्स बाय नूर" नाम से पार्लर चलाती हैं। पीड़िता ने बताया कि 26 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी अमीर हमजा खान (निवासी रकाबगंज) जबरन पार्लर में घुसा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने सामान तोड़फोड़ शुरू कर दिया और जब पीड़िता ने फोन से मदद बुलाने की कोशिश की तो आरोपी ने मोबाइल छीनकर पटक दिया।


चाकूनुमा चीज से डराया

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने चाबी में लगे चाकूनुमा हथियार से धमकाते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसके बाद उसने युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। इसी बीच पीड़िता की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

NSIT
Nsmch


CCTV में कैद हुई वारदात

पीड़िता ने बताया कि पूरी घटना सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह फुटेज पुलिस जांच में मददगार साबित हो सकता है।


पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी शिकायत दर्ज कराई है। वजीरगंज पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी अमीर हमजा खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 115(2), 352, 351(3), 324(4), 324(5) और 333 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।