LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP Crime News: गोरखपुर में एक और पति की हत्या, पहले शराब पिलाई..नशे में होने पर हाथ-पैर बांधकर सीने पर चढ़ प्रेमी संग पति को मार डाला

UP Crime News: गोरखपुर में एक और पति की हत्या, पहले शराब पिल

गोरखपुर: महराजगंज जिले के कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को 25 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया ताकि मामला सड़क हादसा लगे। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे हुई वारदात?

राजाबारी गांव निवासी नागेश्वर रौनियार (26) शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घर से बाइक लेकर निकला, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। इसी बीच उसकी पत्नी नेहा रौनियार ने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। पहले नेहा ने पति को अपने किराए के मकान पर बुलाया। वहां उसे शराब पिलाकर नशे में किया और फिर दुपट्टे से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद नेहा और जितेंद्र दोनों ने मिलकर नागेश्वर का गला दबा दिया। जब उसकी मौत हो गई तो शव को नहलाकर कपड़े पहनाए गए।

बेटे को भी नशे की गोली खिलाई

हत्यारोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वारदात से पहले उसने अपने छोटे बेटे आदविक को मिठाई में नींद की गोली मिलाकर खिला दी, ताकि बच्चा गहरी नींद में सो जाए और हत्या की घटना न देख सके।

शव को सड़क पर फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बाइक पर रखा और 25 किलोमीटर दूर निचलौल-सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के पास सड़क पर फेंक दिया। दोनों मौके से फरार हो गए ताकि मामला सड़क हादसे जैसा लगे। 13 सितंबर की रात करीब 3 बजे पुलिस को सड़क पर शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान नागेश्वर रौनियार के रूप में की।

NSIT
Nsmch

परिवार का आरोप

मृतक के पिता केशव राज रौनियार ने पुलिस को तहरीर दी कि बहू नेहा रौनियार ने प्रेमी जितेंद्र के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने कहा कि बेटे की मौत सड़क हादसा नहीं बल्कि साजिश थी।

प्रेम संबंध से उपजी हत्या

करीब 6 साल पहले नागेश्वर की शादी नेपाल के नवलपरासी जिले की नेहा रौनियार से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। परिजनों के मुताबिक, बीते एक साल से नेहा का गांव के ही जितेंद्र से प्रेम संबंध चल रहा था। पति नागेश्वर को जब इसकी भनक लगी तो उसने विरोध किया। इसी सख्ती से नाराज होकर नेहा अपने प्रेमी के साथ शहर में किराए के मकान पर रहने लगी।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद जांच शुरू की गई। रविवार को पुलिस ने आरोपी नेहा और उसके प्रेमी जितेंद्र को दमकी गैस एजेंसी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।