LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

UP NEWS: सावधान...लखनऊ में साइबर ठगी का नया मामला, फोन पर आया ई-चालान का मैसेज एकाउंट से उड़ गए 14 लाख रुपये

UP NEWS: सावधान...लखनऊ में साइबर ठगी का नया मामला, फोन पर आय

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब ठगों ने एक नया तरीका अपनाया है, जिसमें वे ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। ताजा मामला कुर्सी रोड निवासी एक व्यवसायी शाबान नूर से जुड़ा है, जिनके साथ जालसाजों ने 14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।

ई-चालान के नाम पर भेजा गया फर्जी लिंक

पीड़ित शाबान नूर ने बताया कि 1 सितंबर की सुबह 9:15 बजे उनके वॉट्सएप पर एक अनजान नंबर से संदेश आया। उस मैसेज में “ट्रैफिक पुलिस ई-चालान” के नाम से एक APK फाइल भेजी गई थी। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, वह फाइल उनके मोबाइल में डाउनलोड हो गई। शुरुआत में सब सामान्य लगा, लेकिन अगले दिन फोन पर लगातार ओटीपी आने लगे और मोबाइल हैंग होने लगा। उन्होंने तकनीकी समस्या समझकर फोन रीसेट कर दिया।

बैंक खाते से निकाले गए लाखों रुपये

फोन रीसेट करने के कुछ ही समय बाद उनके एचडीएफसी बैंक से संदेश आया कि उनके नाम से 10 लाख रुपये का इंस्टा जंबो लोन जारी किया गया है। यह राशि तुरंत उनके सेविंग अकाउंट में आई और फिर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी गई। इसके बाद 1.6 लाख रुपये का एक और इंस्टा लोन लेकर भी ठगों ने पैसा उड़ा लिया।

छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन से बढ़ा नुकसान

ठगों ने यहीं नहीं रुके — उन्होंने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से कई छोटे-छोटे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी किए। कुल मिलाकर जालसाजों ने ₹14,06,758 रुपये का चूना लगा दिया।

NSIT
Nsmch

शिकायत और जांच

शाबान नूर ने तुरंत साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल साइबर क्राइम थाना लखनऊ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की अपील

साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें, खासकर जब वह बैंक, ट्रैफिक पुलिस या किसी सरकारी विभाग के नाम से आए। किसी भी संदिग्ध संदेश पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।