LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP NEWS: शरारती बंदरों का गजब कारनामा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गए, उड़ाए 80 हजार, नोट लूटने की मच गई होड़

UP NEWS: शरारती बंदरों का गजब कारनामा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शरारती बंदरों के झुंड ने ऐसी हरकत कर दी कि तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बिधूना तहसील पहुंचे एक किसान का नोटों से भरा बैग बंदर उठा ले गया। बैग लेकर बंदर सीधे पेड़ पर चढ़ गया और वहां उसे फाड़ डाला। जैसे ही झोले से नोट नीचे गिरे, लोग उन्हें लूटने के लिए दौड़ पड़े। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जैसे ही नोट हवा में उड़ने लगे और लोग उन्हें समेटने लगे, मौके पर मौजूद कई लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Diarch GO


किसान का बैग ले उड़े बंदर

दौंडापुर निवासी किसान रोहतास सिंह अपनी जमीन का बैनामा कराने के लिए करीब 80 हजार रुपये लेकर तहसील पहुंचे थे। यह रकम उन्होंने अपनी मोपेड की डिग्गी में रखी थी। तभी बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया और उनमें से एक बंदर बैग उठाकर भाग निकला।


80 में से सिर्फ 52 हजार रुपये मिले

पीड़ित किसान रोहतास सिंह ने बताया कि बैग में कुल 80 हजार रुपये थे। घटना के बाद बड़ी मशक्कत से केवल 52 हजार रुपये ही वापस मिल पाए। बाकी रकम गायब हो गई।

NSIT
Nsmch


बंदरों का आतंक

स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में बंदरों का आतंक लंबे समय से है। आए दिन लोग परेशान होते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।