LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

UP weather: सावधान! यूपी में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी, यूपी के इन 25 जिलों में बारिश जमकर मचाएगी तांडव

UP weather: सावधान! यूपी में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी,

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई है और आने वाले दिनों में इसका सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 4 से 6 दिनों तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


2 अगस्त को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 2 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज गर्जना की भी आशंका है। इसी दिन प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Diarch GO


इन जिलों में होगी तेज बारिश

शनिवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर और बस्ती जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी में भी तेज बारिश के आसार हैं। सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है।


3 और 4 अगस्त को भी रहेगा बारिश का जोर

3 और 4 अगस्त को बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा और हरदोई जिलों में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। इसी तरह चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों में भी मौसम बिगड़ सकता है।

NSIT
Nsmch


लखनऊ सहित कई जिलों में बिजली चमकने का अलर्ट

लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिलों में भी बादल गरजने और बिजली चमकने का पूर्वानुमान है।


6 अगस्त तक सतर्क रहने की जरूरत

मौसम विभाग ने साफ किया है कि पूरे प्रदेश में 6 अगस्त तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें, जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और मौसम संबंधी अपडेट्स पर नज़र रखें।