LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

UP Politics: टोंटी चोरी विवाद पर अखिलेश यादव का पलटवार, अखिलेश ने कहा मैं उस अधिकारी को भूलूंगा नहीं

UP Politics: टोंटी चोरी विवाद पर अखिलेश यादव का पलटवार, अखिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और "टोंटी चोरी" विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश ने बीजेपी पर पलटवार किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार व पूर्व आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी का नाम लिया। अखिलेश ने कहा, “मैंने कई बार कहा है और फिर कह रहा हूं कि टोंटी चोरी मामले की जानकारी हमें एक प्रतिष्ठित अखबार के स्टिंग ऑपरेशन से मिली थी। उस रिपोर्ट में अवनीश अवस्थी और उनके एक ओएसडी का जिक्र किया गया था। सरकार चाहें तो इस बात को भुला दे, लेकिन हम नहीं भूलेंगे।”

अवनीश अवस्थी का करियर

अवनीश अवस्थी 1987 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अफसर रहे हैं। वह 31 अगस्त 2022 को रिटायर हुए। योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में वे गृह और सूचना विभाग के प्रमुख पदों पर रहे। उनकी गिनती मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में होती रही है। रिटायरमेंट के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार बनाया गया, और वे आज भी इसी पद पर हैं।

कैसे शुरू हुआ था टोंटी चोरी का मामला

यह विवाद 2017 में शुरू हुआ था। उस समय यूपी की सत्ता बदलने के बाद नए मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया गया था। इसी दौरान आरोप लगा कि आवास से टोंटी गायब है। बीजेपी ने इसका ठीकरा अखिलेश यादव पर फोड़ा और तब से यह मुद्दा समय-समय पर उठता रहा है।

बीजेपी विधायक के बयान के बाद बढ़ा विवाद

हाल ही में बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव से टोंटी चोरी का हिसाब मांगा। इसके बाद सियासत और गरमा गई। इस बयान के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के आवास पर प्रदर्शन किया। वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से केतकी सिंह को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है।

NSIT
Nsmch