LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Election: अखिलेश यादव की एंट्री से बदलेगा बिहार का सियासी समीकरण, राहुल गांधी- तेजस्वी यादव की अधिकार यात्रा में होंगे शामिल

Bihar Election: अखिलेश यादव की एंट्री से बदलेगा बिहार का सिय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव अब बिहार की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं। इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है।


राहुल-तेजस्वी के साथ अब अखिलेश की जोड़ी

बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पहले से ही वोटर अधिकार यात्रा के जरिए चुनावी माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। अब इस यात्रा में अखिलेश यादव की भी एंट्री हो रही है। तीनों नेताओं की यह तिकड़ी बिहार में नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश में जुटी है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राहुल और अखिलेश की जोड़ी को बड़ी सफलता मिली थी। अब उसी अनुभव और गठजोड़ को बिहार में दोहराने की रणनीति बनाई जा रही है।

Diarch GO


28 अगस्त को अखिलेश होंगे शामिल

अखिलेश यादव 28 अगस्त को बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. जनता को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य है – वोटिंग अधिकारों की रक्षा और कथित वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाना। अखिलेश पहले से ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाते रहे हैं। अब बिहार से भी वे इस मुद्दे को national मंच पर उठाने की तैयारी में हैं।


17 अगस्त से शुरू हुई थी यात्रा

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यह वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। यह यात्रा करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय करेगी और 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इस मेगा रैली का हिस्सा बनेंगे।

NSIT
Nsmch


I.N.D.I.A. गठबंधन को मिल सकती है मजबूती

अखिलेश यादव की इस एंट्री से I.N.D.I.A. गठबंधन को न सिर्फ उत्तर प्रदेश का अनुभव मिलेगा बल्कि पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (PDA) वोट बैंक को जोड़ने में भी मदद मिल सकती है। माना जा रहा है कि इससे बिहार में विपक्ष की रणनीति और मजबूत होगी और सत्ताधारी दल को कड़ी चुनौती मिलेगी।