LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Political news - ओवर स्पीडिंग के फेर में फंसे अखिलेश यादव, काफिले पर लगा इतने लाख का जुर्माना, भड़के सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर लगा दिया यह आरोप

Political news - सपा प्रमुख पर ओवर स्पीडिंग के आरोप में योगी सरकार पुलिस ने जुर्माना लगाया है। जिसके बाद भड़के अखिलेश यादव ने सरकार पर घटिया गाड़ी देने का आरोप लगा दिया।

Political news - ओवर स्पीडिंग के फेर में फंसे अखिलेश यादव, क

Lucknow - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकारी गाड़ियों का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के लिए ₹8 लाख का भारी-भरकम चालान किया गया है। इस घटना के बाद शुक्रवार को सपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने इस मामले में भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

अखिलेश ने बताया अपना अनुभव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी का ₹20,000 का चालान होने की शिकायत की, तो अखिलेश यादव ने जवाब में कहा, "आपका तो कम चालान हुआ है। अभी कल ही हमें अपनी गाड़ियों के ₹8 लाख के चालान मिले हैं।" उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने चालान के कागजात नहीं देखे, क्योंकि उन्हें यकीन है कि सरकार के कैमरे में उनकी गाड़ियाँ ओवरस्पीडिंग में रिकॉर्ड हुई होंगी।

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने इस मामले में सीधे तौर पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, "इसके पीछे की कहानी ये होगी कि जो भी इस सिस्टम को चला रहा है, वो भाजपा का ही कोई नेता होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि जो कैमरा या सिस्टम चला रहा है, वो 'पक्का भाजपा का' होगा। उन्होंने कहा कि वह इस बात का पता लगाएँगे कि कौन उनकी गाड़ियों का चालान कटवा रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे तो राजनीतिक पार्टी के खाते से चालान भर देंगे, लेकिन गरीब लोग इतना पैसा कहाँ से लाएँगे?

सरकार द्वारा दी गई गाड़ियों पर भी सवाल

सपा प्रमुख ने सरकार द्वारा दी गई गाड़ियों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें ऐसी गाड़ियाँ दी हैं, जो चलने लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हम भी समय आने पर देखेंगे कि कौन सी गाड़ी किसको देनी है।" इसके अलावा, अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उनके लोग ही पूरे सिस्टम को चला रहे हैं और पुलिस आम लोगों से लगातार पैसे वसूल रही है।

NSIT
Nsmch

"भाजपा पहले इस्तेमाल करेगी, फिर बर्बाद करेगी"

अखिलेश यादव ने भाजपा पर एक और तीखा हमला करते हुए कहा, "यह तो इस्तेमाली पार्टी है, यह पहले इस्तेमाल करेगी, फिर बर्बाद करेगी।" उन्होंने कहा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है और सिर्फ अपने लिए सोचती  है।