LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

UP Politics: अखिलेश यादव आज करेंगे आजम खान से मुलाकात, यूपी का सियासी पारा हाई

UP Politics: अखिलेश यादव आज करेंगे आजम खान से मुलाकात, यूपी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रामपुर में सीनियर नेता आजम खान से मिलने जा रहे हैं। यह मुलाकात सपा के अंदरूनी समीकरण और आने वाले चुनावों की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। आजम खान हाल ही में 23 महीने जेल में रहने के बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए हैं। रिहाई के बाद से ही उनके बयान सपा के प्रति कुछ सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन यह जरूर जताया कि जब वह जेल में थे तब पार्टी ने उनके परिवार को अकेला छोड़ दिया था।

“सिर्फ अखिलेश से ही मिलूंगा” बोले आजम खान

मीडिया से बात करते हुए आजम खान ने कहा कि अखिलेश का आना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि अखिलेश उनके लिए पहले भी आए हैं और वह उनके बेहद करीब हैं। आजम खान बोले, “वो आएंगे, यह मेरे लिए खुशी की बात है, मेरी इज्जत बढ़ेगी। लेकिन मैं चाहता हूं कि सिर्फ वही आएं।” जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्यों, तो उन्होंने कहा, “मेरे परिवार की खबर किसने ली? मेरी बीवी ईद पर अकेली बैठी रोती रही, कोई आया? किसी ने फोन किया? तो अब किसी को क्यों आना चाहिए?”

“दो लोगों की मुलाकात में तीसरे की जगह नहीं”

आजम खान ने यह भी कहा कि यह मुलाकात सिर्फ दो लोगों के बीच होगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “इसमें तीसरे के लिए कोई जगह नहीं है, चाहे वह कोई भी क्यों न हो।” इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आजम खान नहीं चाहते कि अखिलेश यादव उनके अलावा उनकी पत्नी तंजीम फातिमा या बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करें।

सपा में सुलह की उम्मीद

अखिलेश यादव बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचकर वहां से कार से रामपुर स्थित आजम खान के घर जाएंगे। मुलाकात करीब एक घंटे तक चलने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर यह बातचीत सकारात्मक रही तो सपा में आजम खान के गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। इससे पार्टी को आने वाले चुनावों में मजबूती मिल सकती है।

NSIT
Nsmch