LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Political news - जानें कौन है सीएम योगी की तारीफ करनेवाली पूजा पाल, जिसे अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला, विधायक पति की सरेआम हुई थी हत्या

Political news - सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने महिला विधायक पूजा पाल को पार्टी ने निकाल दिया है। पूजा पाल ने सीएम योगी की तारीफ की है।

Political news - जानें कौन है सीएम योगी की तारीफ करनेवाली पू

Lucknow - यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना कौशांबी की चायल से समाजवादी  पार्टी विधायक पूजा पाल को भारी पड़  गया  है। सीएम की प्रशंसा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को नागवार गुजरी और उन्होंने पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बता दें कि पूजा पाल ने विधानसभा में सीएम योगी के काम की तारीफ की थी।

क्या कहा था पूजा पाल  ने

पूजा पाल के पति राजू पाल की 2005 में प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में हत्या कर दी गई थी। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर हत्या का आरोप लगा था। पूजा पाल ने विधानसभा में अपने पति की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे पति के हत्यारों को सजा देकर सीएम योगी ने मुझे न्याय दिलाया है।

राज्यसभा चुनाव में कर चुकी हैं क्रॉस वोटिंग


बता दें राज्यसभा चुनाव में पूजा पाल समेत ने आठ विधायकों ने सपा से बगावत कर भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी। इन आठ में से चार विधायकों को पिछले ही दिनों सपा ने पार्टी से निकाला था। लेकिन पूजा पाल पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। हालांकि इसके बाद भी पूजा पाल राज्यसभा चुनाव के बाद से ही सपा से अलग-थलग चल रही थीं।

NSIT
Nsmch

सुधरने का दिया था मौका

वहीं राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बावजूद पूजा पाल सहित चार विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं करते हुए उन्हें सुधरने का मौका  दिया था। लेकिन अब गुरुवार को अखिलेश यादव ने पूजा  पाल को पार्टी के निकालने के साथ सभी पदों से भी हटा दिया है। 

पार्टी विरोधी गतिविधि में रही शामिल

निष्कासन वाले पत्र में पूजा पाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पूजा पाल को संबोधित पत्र में लिखा है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हुईं। इसे लेकर आपको सचेत किया गया। इसके बाद भी गतिविधियां बंद नहीं हुईं। इसके कारण पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। 

आपके द्वारा किया गया कार्य पार्टी विरोधी और गंभीर अनुशासनहीनता है। अतः आपको समाजवादी पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। इसके साथ ही आपको समाजवादी पार्टी के सभी पदों से भी हटाया जाता है। यह भी लिखा है कि आप पार्टी के किसी कार्यक्रम या बैठक आदि में भाग नहीं लेंगी और न ही आपको बुलाया जाएगा।

पति राजू पाल की अतीक अहमद ने की थी हत्या

पूजा पाल के पति राजू पाल की 2005 में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप अतीक अहमद के भाई अशरफ पर लगा था। दरअसल इलाहाबाद पश्चिमी सीट से अतीक अहमद लगातार विधायक चुने जाते थे। 2004 में अतीक को सपा ने सांसद बनाया तो उनकी सीट पर उपचुनाव का ऐलान हुआ। सपा ने अतीक की सीट पर उन्हीं के छोटे भाई अशरफ को टिकट दे दिया।