LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP Politics: सपा सांसद इकरा हसन के बर्थडे पर अखिलेश ने दिया सरप्राइज, केक काटा और दे दिया बहुत बड़ा गिफ्ट!

UP Politics: सपा सांसद इकरा हसन के बर्थडे पर अखिलेश ने दिया

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की कैराना से सांसद इकरा हसन का मंगलवार (26 अगस्त) को जन्मदिन था। इस मौके पर लखनऊ के ताज होटल में केक काटा गया। जश्न का माहौल तब और खास हो गया जब पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इकरा को शगुन के तौर पर 100 रुपये का नोट भेंट किया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान सरप्राइज

दरअसल, उसी दिन 'इंडिया' गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान ताज होटल में समाजवादी पार्टी के नेताओं की बैठक और लंच रखा गया था। बैठक खत्म होने के बाद जब पता चला कि इकरा हसन का जन्मदिन है तो सपा सांसद प्रिया सरोज ने तुरंत केक ऑर्डर कर दिया।

Diarch GO


सरप्राइज देखकर हैरान हुईं इकरा

जैसे ही वेटर ने टेबल पर केक लाकर रखा, इकरा हसन चौंक गईं। सभी सांसदों ने एक साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान माहौल खुशनुमा हो गया।


डिंपल यादव ने साथ में काटा केक

समारोह के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने खुद आगे बढ़कर इकरा हसन के साथ केक काटा। वहां मौजूद सभी सांसदों ने तालियां बजाकर इस पल को यादगार बना दिया।

NSIT
Nsmch


अखिलेश यादव की परंपरा

इसी बीच, अखिलेश यादव ने जेब से 100 रुपये का नोट निकाला और इकरा को गिफ्ट कर दिया। सपा सांसद आनंद भदौरिया ने बताया कि अखिलेश यादव जब भी किसी सांसद या विधायक का जन्मदिन अपने सामने मनाते हैं तो शगुन के तौर पर 100 रुपये का नोट देते हैं। यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है।