LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

UP Politics: 9 अक्टूबर को विशाल रैली के बाद बसपा का 15 जनवरी को 'पावर शो', जानिए बसपा की क्या है तैयारी!

UP Politics: 9 अक्टूबर को विशाल रैली के बाद बसपा का 15 जनवरी

लखनऊ: बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को हुई विशाल रैली के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने पक्ष में बने इस माहौल को विधानसभा चुनाव तक बनाए रखने की योजना बना रही है। इसके तहत पार्टी बूथ और सेक्टर कमिटियों को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय बैठक में इसके संकेत दिए। साथ ही उन्होंने 15 जनवरी को एक और बड़ा आयोजन करने की तैयारी का संकेत भी दिया।


बूथ और सेक्टर कमिटियों को मजबूत करने का अभियान

पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में हुए आयोजन के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए मायावती ने नए अभियानों के लिए दिशा निर्देश दिए। इन निर्देशों के अनुसार, पार्टी ने 14 जनवरी तक प्रदेश भर में बूथ और सेक्टर कमिटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन 'जन कल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाते हुए हर जिले में सभाएं कर पार्टी अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगी।

Diarch GO


कार्यकर्ता परिवार के साथ मनाएंगे जन्मदिन

बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन इस बार पार्टी के सीधे कार्यकर्ताओं से जुड़ने के अभियान के रूप में मनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, हर कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ रात में केक काटकर मायावती का जन्मदिन मनाएगा। इस अभियान के जरिए बसपा हर समर्थक के साथ उसके परिवार को भी जोड़ने का प्रयास करेगी। 15 जनवरी को यूपी के हर जिले में पार्टी द्वारा सभाओं का आयोजन किया जाएगा।


स्मारकों के रखरखाव पर जताया आभार

प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताने को लेकर उठे विवाद पर मायावती ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि बसपा ने स्मारकों के रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए पत्र भेजा था। सरकार ने इसे मानते हुए स्मारकों से जमा होने वाला धन उनके मरम्मत में ही खर्च करने की अनुमति दी। मायावती ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बसपा की यह राजनीतिक ईमानदारी विरोधी पार्टियों को पसंद नहीं आई।

NSIT
Nsmch