LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

UP Crime News: पिपराइच में गोलीकांड से युवक की मौत, ग्रामीणों का बवाल, सड़क जाम और पथराव, गाड़ियां भी फूंकीं

UP Crime News: पिपराइच में गोलीकांड से युवक की मौत, ग्रामीणो

गोरखपुर: गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण महुआ चापी गांव में सोमवार की देर रात गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया।


गोलीकांड के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण

मंगलवार की सुबह घटना से नाराज ग्रामीणों ने गांव के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया। देखते ही देखते वहां बड़ी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Diarch GO


मैजिक गाड़ी को लगाई आग

प्रदर्शनकारियों ने आक्रोशित होकर सड़क पर खड़ी एक मैजिक गाड़ी में आग लगा दी। इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में तनाव और बढ़ गया।


घटना के पीछे गो-तस्करी का विवाद

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूरा मामला गो-तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। गांव में देर रात कुछ संदिग्ध गतिविधियों के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

NSIT
Nsmch


पुलिस पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस अगर समय रहते कार्रवाई करती तो ऐसी घटना नहीं होती। लोगों का कहना है कि गो-तस्करी की शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी लापरवाही की वजह से यह हत्या हुई है।


प्रशासन और पीएसी मौके पर

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अफसरों के साथ भारी पुलिस बल और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची। अफसर लगातार भीड़ को शांत कराने और सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, ग्रामीण अभी भी उग्र हैं और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं।


माहौल तनावपूर्ण

इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि हालात पर काबू पाने और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।