LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: सपा कार्यालय से कुछ दूरी पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, आनन-फानन में सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

UP NEWS: सपा कार्यालय से कुछ दूरी पर युवक ने किया आत्मदाह का

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना समाजवादी पार्टी कार्यालय से कुछ दूरी पर विक्रमादित्य मार्ग तिराहा पर हुई। युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अलीगढ़ का रहने वाला है पीड़ित

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान अलीगढ़ निवासी योगेंद्र उर्फ बॉबी (48) पुत्र गोवर्धन के रूप में हुई है। योगेंद्र अपने भाई गुड्डू और गांव की एक महिला परिचित के साथ लखनऊ आया था। घटना के बाद गौतमपल्ली थाने की पुलिस टीम ने उसे मौके से अस्पताल भेजा।

पैसे लेने का आरोप

इलाज के दौरान योगेंद्र ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि उसके मोहल्ले के निवासी दानिश, वसीम, नाजिम पुत्र शमीम अहमद और मास्टर, जो सट्टेबाजी का काम करते हैं, उससे 6 लाख रुपये ले चुके हैं। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे गाली-गलौज और धमकी दी। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल गौतमपल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अलीगढ़ पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने राजधानी में आत्महत्या का प्रयास किया हो। बीते शनिवार को नोएडा से आई एक महिला ने मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने की कोशिश की थी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे पकड़कर बड़ी घटना होने से रोक लिया। महिला ने न्याय न मिलने की शिकायत सोशल मीडिया पर भी की थी।

NSIT
Nsmch