LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

UP NEWS: ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, लपटों में घिर गई बस, चलती गाड़ी से कूदा ड्राइवर

UP NEWS: ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, लपटों में

ग्रेटर नोएडा: गुरुवार तड़के सूरजपुर कस्बे में एक चलती बस अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि उस वक्त बस में ड्राइवर के अलावा कोई सवार नहीं था।

पेट्रोल पंप के पास लगी आग

सुबह करीब 5 बजे मदरसन कंपनी की बस अपने स्टाफ को लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही यह बस कस्बे के पेट्रोल पंप के पास पहुंची, अचानक उसमें से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को घेर लिया।

ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई जान

आग लगते ही बस ड्राइवर ने बिना देर किए कूदकर अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि घटना बस की सीएनजी किट में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

NSIT
Nsmch

हादसे में जनहानि नहीं

आगजनी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।